Devendra Fadnavis & Uddhav
Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) एक बार फिर रंग बदलते हुए दिख रही है। दरअसल महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार को दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में उद्धव ठाकरे को महायुति में आने का ऑफर दे दिया। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र विधानपरिषद के अंदर उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच की हंसी ठिठोली भी खूब चली। दोनों की इस हंसी ठिठोली ने सियासी गलियारों की हलचल बढ़ा दी है। एक तरफ, जहां राजनीतिक पंडित इस मंद-मंद मुस्कनिया के पीछे छिपे भावों को ढूढने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ दोनों नेताओं के इस हंसी के पीछे की राजनीति क्या थी, इसपर चर्चा शुरू हो गई।