दुनिया का सबसे भारी पवित्र धनुष अयोध्या पहुँचा !

अयोध्या।
दुनिया का सबसे भारी पवित्र धनुष अयोध्या पहुँचा है। ओडिशा की महिला कारीगरों द्वारा निर्मित 286 किलोग्राम वज़न का धातु कोदंड श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भव्य भक्ति-अर्पण के रूप में समर्पित किया गया। इस ऐतिहासिक कोदंड को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक तकनीक से तैयार यह विशाल कोदंड ओडिशा की महिला कारीगरों की मेहनत, समर्पण और कौशल का प्रतीक है। राम मंदिर परिसर में इसके आगमन को श्रद्धा और गौरव के क्षण के रूप में देखा जा रहा है। संतों और श्रद्धालुओं ने इसे भारतीय संस्कृति, भक्ति और नारी सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण बताया।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह भक्ति-अर्पण रामभक्तों की आस्था और देश की समृद्ध शिल्प परंपरा को दर्शाता है।

Top Stories
Related Post