दोनों ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया
भास्कर न्यूज | बातुमी (जॉर्जिया)
शतरंज की अगली वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय ही होगी। बुधवार को दिव्या देशमुख के फाइनल में पहुंचने के बाद गुरुवार को कोनेरू हम्पी ने भी खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार है, जब फाइनल भारतीय खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा। 38 वर्षीय हम्पी ने चीन की लेई तिंगजे को रोमांचक टाईब्रेकर में हराया। सेमीफाइनल में हम्पी और तिंगजे के बीच क्लासिकल गेम 1-1 से ड्रॉ रहे, जिसके बाद 15 मिनट के टाईब्रेकर में भी नतीजा नहीं निकला। निर्णायक 10 मिनट के सेट में तिंगजे ने पहला गेम जीत लिया। हम्पी ने दूसरा गेम अपने नाम किया। फिर उन्होंने जबरदस्त टेक्निक व आक्रामकता से बाजी पलट दी और फाइनल में प्रवेश किया।
कल से शुरू होगा दो दिवसीय फाइनल
हम्पी और दिव्या दोनों ने अगले साल होने वाले महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 19 वर्षीय दिव्या ने भी चीन की पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन तान झोंगयी को 1.5-0.5 से हराकर इतिहास रचा था। दो दिवसीय फाइनल शनिवार से शुरू होगा। यदि आवश्यक हुआ तो टाईब्रेक 28 जुलाई को होगा।
भारत का चेस बोर्ड पर दबदबा
वर्ल्ड चैम्पियन
डी. गुकेश
वर्ल्ड रैपिड चैम्पियन कोनेरू हम्पी
चेस ओलिंपियाड विजेता भारत (ओपन)
चेस ओलिंपियाड विजेता
भारत (महिला)
वर्ल्ड कप विजेता हम्पी/दिव्या (महिला)