पर्यटन के क्षेत्र में भारत का जलवा : जापान-फ्रांस को पीछे छोड़ शीर्ष 10 सबसे बड़ी पर्यटन अर्थव्यवस्थाओं में टॉप 10 में हासिल की जगह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख दुनियाभर में मजबूत हुई है। मोदी सरकार आने के बाद से भारत की तमाम रैंकिंग सुधार हुआ है। अब विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (WTTC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में भारत विश्व की शीर्ष 10 सबसे बड़ी पर्यटन अर्थव्यवस्थाओं में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि भारत कोविड-19 महामारी के बाद की तेज रिकवरी और पर्यटन क्षेत्र में हुए व्यापक विकास का प्रमाण है। रिपोर्ट में बताया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका $2.36 ट्रिलियन के योगदान साथ दुनिया की सबसे बड़ी पर्यटन अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जबकि चीन $1.3 ट्रिलियन के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम जैसे देश हैं। भारत ने इस सूची में जापान, फ्रांस जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए आठवां स्थान हासिल किया है।

Top Stories
Related Post